गिरिडीह में एरिया कमेटी मेंबर शिवलाल हेम्ब्रम समेत 2 नक्सलियों ने किया सरेंडर

Naxals Surrender News: आत्मसमर्पण करने वालों में मधुबन थाना क्षेत्र के टेसाफूली निवासी रामा हेम्ब्रम के पुत्र 25 वर्षीय शिवलाल हेम्ब्रम उर्फ शिवा तथा खुखरा थाना क्षेत्र के चतरो गांव निवासी स्व सोमरा हांसदा की पुत्री 19 वर्षीय सरिता हांसदा उर्फ उर्मिला शामिल हैं. शिवलाल ने कक्षा 6 तथा सरिता ने कक्षा 5 तक की पढ़ाई की है.

Naxals Surrender News: गिरिडीह पुलिस को नक्सल के खिलाफ एक और बड़ी सफलता मिली है. बुधवार को 2 नक्सलियों ने पुलिस लाइन में सीआरपीएफ के डीआइजी अमित कुमार, डीसी रामनिवास यादव, एसपी डॉ विमल कुमार, एएसपी अभियान सुरजीत कुमार, डुमरी एसडीपीओ सुमित प्रसाद की मौजूदगी में आत्मसर्पण कर दिया. आत्मसमर्पण करने वाले दोनों नक्सली पति-पत्नी हैं भाकपा (माओवादी) से जुड़े हुए थे.

भाकपा माओवादी का एरिया कमेटी मेंबर था शिवलाल हेम्ब्रम

आत्मसमर्पण करने वालों में मधुबन थाना क्षेत्र के टेसाफूली निवासी रामा हेम्ब्रम के पुत्र 25 वर्षीय शिवलाल हेम्ब्रम उर्फ शिवा तथा खुखरा थाना क्षेत्र के चतरो गांव निवासी स्व सोमरा हांसदा की पुत्री 19 वर्षीय सरिता हांसदा उर्फ उर्मिला शामिल हैं. शिवलाल ने कक्षा 6 तथा सरिता ने कक्षा 5 तक की पढ़ाई की है. पुलिस के अनुसार, शिवलाल हेम्ब्रम उर्फ शिवा भाकपा (माओवादी) संगठन में एरिया कमेटी सदस्य के रूप में सक्रिय था, जबकि उसकी पत्नी सरिता हांसदा उर्फ उर्मिला दस्ता सदस्य के रूप में संगठन की गतिविधियों में शामिल थी.

पारसनाथ और आसपास के इलाके में था सक्रिय

दोनों लंबे समय से पारसनाथ और उसके आसपास के इलाकों में नक्सली संगठन के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे थे. दोनों नक्सलियों ने झारखंड सरकार की नयी दिशा एक नयी पहल नीति से प्रभावित होकर मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया और पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया. यह नीति नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भटके युवाओं को समाज की मुख्यधारा में लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सरेंडर करने वाले दंपती को मिलेगा पुनर्वास योजना का लाभ

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले दंपती को सरकार की पुनर्वास योजना के तहत सहायता और संरक्षण प्रदान किया जायेगा. साथ ही उन्हें सामान्य जीवन जीने और समाज में पुनः स्थापित होने में मदद की जायेगी. प्रेस वार्ता में डुमरी इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रसाद, खुखरा थाना प्रभारी निरंजन कच्छप, मधुबन थाना प्रभारी संजय कुमार व अन्य मौजूद थे.

कई नक्सली मामलों में वांछित थे दोनों

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली शिवलाल हेंब्रम उर्फ शिवा और उनकी पत्नी सरिता हांसदा उर्फ उर्मिला के खिलाफ झारखंड और बिहार के कई थाना क्षेत्रों में एक दर्जन से भी अधिक गंभीर नक्सली कांड दर्ज है. इन पर हत्या, विस्फोटक अधिनियम, आर्म्स एक्ट, उग्रवादी अधिनियम और सीएलए एक्ट जैसी धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं.

इसे भी पढ़ें : रांची की युवती से 7 लोगों ने किया बलात्कार, पुलिस ने की 4 की पहचान

Naxals Surrender News: शिवलाल पर दर्ज थे इतने मुकदमे

शिवलाल पर मधुबन थाना कांड संख्या 8/19, 2/25, खुखरा थाना कांड संख्या 2/19, 15/23, 9/25, डुमरी थाना कांड संख्या 69/22, चतरोचट्टी थाना कांड संख्या 1/19, 5/19, 2/20, 9/20, जागेश्वर विहार थाना कांड संख्या 8/19 के तहत मामला दर्ज हैं. वहीं सरिता के खिलाफ मधुबन थाना कांड संख्या 8/19, 2/25, खुखरा थाना कांड संख्या 15/23, 9/25 के तहत मामला दर्ज है.

इसे भी पढ़ें

सारंडा सैंक्चुअरी मामले में सुप्रीम कोर्ट से झारखंड सरकार को राहत, कार्रवाई के लिए दिया 7 दिन का समय

शहीदों के बच्चों के लिए रांची में खुलेगा आवासीय विद्यालय, हेमंत सोरेन ने सुनील और संतन के परिजनों को दिये 1-1 करोड़

Kal Ka Mausam: झारखंड में कमजोर पड़ा मानसून, जानें कैसा रहेगा कल का मौसम

गुवा के उप-डाकपाल जनता की गाढ़ी कमाई से खेल रहे थे जुआ, 50 लाख रुपए के गबन मामले में गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >