Giridih News :बाइक की जोरदार टक्कर, दो युवक गंभीर

Giridih News :गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र भंडारीडीह में गुरुवार की देर रात दो बाइकों के बीच जोरदार टक्कर हो गयी, जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. बताया गया कि हादसे के बाद युवक अपनी बाइक लेकर मौके से फरार हो गया.

घटना में दूसरी बाइक पर सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गये. इनमें से एक युवक की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल युवकों को तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया. प्राथमिक इलाज के बाद दोनों घायलों को बेहतर उपचार के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया. इधर, पुलिस मामले की जांच में जुटी है. अभी तक घायलों की पहचान नहीं हो पायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >