Giridih News: आत्महत्या मामले में मृतक की मां ने जतायी हत्या की आशंका

Giridih News: बिहार के छपरा की रहनी वाली नील देवी ने गिरिडीह के पचंबा थाने में आवेदन देकर अपने बेटे की मौत मामले में हत्या की आशंका जतायी है. पचंबा थाना में आवेदन देने के बाद पुलिस ने उनके आवेदन पर मामला भी दर्ज कर लिया है.

बीते शनिवार को पचंबा थाना की पुलिस ने दोपहर के तीन बजे पचंबा थाना क्षेत्र के परसाटांड़ से एक युवक का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ बरामद किया था. शव को बरामद करने के बाद पचंबा थाना की पुलिस पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी थी. मृतक बिहार राज्य के छपरा के रहने वाले रामनाथ राय का 35 वर्षीय पुत्र मिथलेश राय था. मामले को लेकर मृतक की पत्नी कुमकुम देवी ने बताया था कि वह पिछले दुर्गापूजा में अपने ससुराल से अपने दो बच्चों को लेकर मायके परसाटांड़ आ गयी थी और तब से यहीं रह रही थी. उसके बाद पति होली के एक दिन पहले यहां आये हुए थे और तब से यहीं रुके हुए थे. घटना की रात उसके पति मिथलेश ने शराब का सेवन किया था और उसे मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया था और खुद घर के अंदर जाकर सो गया था. रात के करीब दो बजे जब इनकी पत्नी रूम के अंदर गई तो देखा कि मिथलेश पंखे के सहारे फांसी के फंदे से झूला हुआ था जिसके बाद शनिवार दोपहर पुलिस को इस बात की जानकारी हुई. इसके बाद मामले की जानकारी इनकी पत्नी ने अपने सास ससुर को भी थी. जानकारी के बाद मृतक की मां नील देवी पचंबा थाना पहुंची और उन्होंने मामले में हत्या की आशंका जताते हुए पचंबा थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की थी. इधर मामले को लेकर पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि मृतक की मां के द्वारा दिए गए आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >