Giridih News: दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत मोबिलाइजेशन कैंप

Giridih News: धनवार प्रखंड परिसर में सोमवार को जेएसएलपीएस की ओर से दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत मोबिलाइजेशन कैंप का आयोजन हुआ. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बीडीओ देवेंद्र कुमार दास ने भाग लिया. सखी मंडल की दीदी ने अतिथियों को माला और बुके से सम्मानित किया.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना है. इस योजना से बेरोजगार युवाओं को प्रशिक्षित कर बड़ी-बड़ी कंपनियों में जॉब प्लेसमेंट दिया जाता है. इस स्कीम से जुड़कर बेरोजगारी दूर किया जा सकता है. युवाओं को इस स्कीम से जुड़कर लाभ लेना चाहिए. अतिथियों ने बताया कि इस योजना को जेएसएलपीएस धरातल पर उतार रही है. महिलाएं काफी सशक्त हुई है और आजीविका से जुड़ी है. इस मोबिलाइजेशन कैंप में चार कंपनी पीआईए, मैट्रिक्स, इंडक्ट्स एमरजेंसी केयर असिस्टेंस, एसएमओआई में 117 युवाओं ने पंजीकरण कराया. कार्यक्रम की अध्यक्षता बीपीएम दीपक कुमार सिंह ने व मंच संचालन चंद्रशेखर ने किया. कार्यक्रम में जिला कॉर्डिनेटर सुमित कुमार, एफटीसी रामचंद्र प्रसाद यादव, एडमिन मनोज कुमार, सामुदायिक समन्वयक चंद्रशेखर प्रसाद, हेमलाल, गुरुचरण बतौर अतिथि उपस्थित थे. आयोजन को सफल बनाने में सीसी अमित, कसमीर, गुरुचरण, पीआरपी अचिता, पूनम, बबिता देवी, बीआरपी जितेंद्र, दीपक, जेआरपी प्रियंका, पार्वती देवी, सरस्वती देवी, यशोदा देवी, शैलबाला सिन्हा, नूतन सिन्हा, शुष्मा पांडेय, लक्ष्मी शर्मा, निशा देवी समेत सैकड़ों सखी मंडल दीदी उपस्थित थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >