Giridih News :प्रवासी मजदूर का शव पंहुचा गांव, मातम

Giridih News :बगोदर प्रखंड की जरमुन्ने पूर्वी पंचायत के बरईबारी के बालेश्वर महतो (36) की मौत पिछले दिनों विशाखापत्तनम में मौत हो गयी थी. उसका शव बुधवार की सुबह गांव पहुंचा.

वह पिछले साल ही काम करने के लिए विशाखापट्टनम गया था. वह जेसीबी चलाता था. अचानक उसकी मौत हो गयी. विशाखापत्तनम से साथियों और अन्य के सहयोग से उसका शव लाया गया. शव पहुंचते ही गांव में मातम पसर गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. शव पहुंचने की सूचना पर बगोदर के पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढाढ़स बंधाया. श्री सिंह ने हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया. मौके पर माले के प्रखंड सचिव परमेश्वर महतो, उप प्रमुख हरेंद्र कुमार सिंह समेत अन्य मौजूद थे.

प्रवासी मजदूर शव गांव पहुंचा

गावां प्रखंड के पिहरा बढ़ईटोला निवासी 30 वर्षीय दिनेश मिस्त्री पिता बिरेंद्र मिस्त्री की मौत से गांव में मातम छा गया है. युवक मद्रास में रहकर मजदूरी करता था. रविवार को वह मद्रास से अपने घर वापस आ रहा था. इस बीच राऊरकेला के पास चलती ट्रेन से गिरने से उसकी मौत हो गयी. बुधवार की अलसुबह पोस्टमार्टम के बाद शव को गांव में लाया गया. मृतक को दो छोटे-छोटे पुत्र व एक पुत्री है. दिनेश घर का अकेला कमाऊ सदस्य था. शव गांव में पहुंचते ही परिवार एवं मुहल्ले में मातम छा गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >