Giridih News: बगोदर के प्रवासी मजदूर की आंध्रप्रदेश में मौत

Giridih News: बगोदर थाना क्षेत्र के घाघरा गांव के प्रवासी मजदूर महेंद्र भुईयां (32) की मौत आंध्र प्रदेश के पश्चिमी गोदावरी जिले के अलेट पाडू के नहर में डूबने से हो गयी.

घटना की सूचना वहां काम कर रहे स्थानीय लोगों ने परिजनों को दी. महेंद्र वहां मजदूरी करता था. शनिवार को कार्य स्थल के बगल की नहर में शौच के लिए गया था. इसी दौरान वह गहराई में चला गया. पानी अधिक होने डूबने से उसकी मौत हो गयी. स्थानीय पुलिस के सहयोग से उसे निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. सूचना मिलते ही पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह घाघरा गांव पहुंचे. उन्होंने शोकाकुल परिजनों को ढाढ़स बंधाया. साथ ही सरकारी प्रावधान के अनुसार सहायता राशि दिलाने व शव लाने के संबंध में तत्काल अधिकारियों से बात की. मौके पर उप प्रमुख हरेंद्र कुमार सिंह, लक्ष्मण मंडल, रीतलाल महतो, विशुन महतो, राकेश चौधरी, हेमलाल महतो, बालेश्वर महतो आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

MAYANK TIWARI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >