Giridih News: ईद मिलादुन्नबी पर्व को लेकर मुफस्सिल थाना में शांति समिति की बैठक

Giridih News: सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील

Giridih News: मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को ईद मिलादुन्नबी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता सदर अंचल अधिकारी जितेंद्र कुमार और मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने संयुक्त रूप से की. इस बैठक के मुफस्सिल क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों के गणमान्य लोग, बुद्धिजीवी वर्ग और शांति समिति के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे. बैठक में सीओ व थाना प्रभारी ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी का पर्व आपसी भाईचारा और सौहार्द का संदेश देता है. ऐसे में सभी समुदायों की जिम्मेदारी बनती है कि वे पर्व को शांति और सद्भाव के साथ मनाएं. उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की कि पर्व के दौरान किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी प्रकार की समस्या या जानकारी तुरंत पुलिस प्रशासन को उपलब्ध कराएं. कहा कि पर्व के अवसर पर जुलूस निकाले जाएंगे, जिसके लिए प्रशासन की ओर से विशेष व्यवस्था की जाएगी. उन्होंने बताया कि संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल और दंडाधिकारी की तैनाती की जाएगी और गश्ती बढ़ाई जाएगी ताकि कोई अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो. बैठक में उपस्थित शांति समिति के सदस्यों ने भी आश्वासन दिया कि वे पर्व के दौरान पूरी तरह से सहयोग करेंगे और मोहल्लों में शांति-सौहार्द बनाए रखने का प्रयास करेंगे. साथ ही लोगों से अपील की कि वे एक-दूसरे के त्योहारों का सम्मान करते हुए पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >