Giridih News: ईद मिलाद उल नबी और करमा पर्व को लेकर डुमरी और निमियाघाट थाना क्षेत्र में बुधवार को शांति समिति की बैठक हुई.य डुमरी थाना परिसर में आयोजित बैठक की अध्यक्षता डुमरी थाना प्रभारी प्रणीत पटेल ने की, वहीं निमियाघाट थाना में बैठक की थाना प्रभारी सुमन कुमार की अध्यक्षता में की गयी. दोनों बैठकों में उपस्थित इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि पर्वों में डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा. सार्वजनिक स्थानों पर शांति एवं स्वच्छता बनाए रखें. सोशल मीडिया पर अफवाह फैलानेवालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है. कोई भी आपत्तिजनक पोस्ट या संदेश मिलने पर तत्काल स्थानीय प्रशासन को सूचित करें. कहा कि करमा पर्व पर जानेवाले लोग नदी के गहरे पानी में ना जाएं. दोनों पर्व के दौरान पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जायेगी. इस मौके पर पूर्व प्रमुख सह आजसू नेत्री यशोदा देवी सहित दोनों समुदाय के दर्जनों लोग उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
