Giridih News :संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत, गला दबाकर हत्या का आरोप

Giridih News :धनवार थाना क्षेत्र की सापामारन पंचायत के गुआखंडहर गांव में रविवार की सुबह एक नवविवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी. मृतका के मायकेवालों ने गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है. जानकारी के अनुसार गुआखंडहर निवासी मिन्हाज अंसारी की 20 वर्षीया पत्नी रजिना खातून की सुबह करीब पांच बजे संदिग्ध अवस्था में मौत हो गयी.

सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी. सूचना पर घटनास्थल पहुंचे मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा है कि रजिना की हत्या गला दबाकर की गयी है. मृतका के चचेरा भाई सद्दाम अंसारी ने आरोप लगाया कि उसकी बहन को ससुराल वालों ने रस्सी से गला दबाकर मार डाला.

50 हजार रुपये देने के बाद भी किया जा रहा था प्रताड़ित

सद्दाम बताया कि पूर्व में ससुराल पक्ष द्वारा 50 हजार रुपये की मांग की गयी थी, जिसे किसी तरह पूरा किया गया था. इसके बावजूद उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था. बताया कि रविवार सुबह करीब छह बजे उसे अन्य लोगों के माध्यम से इस घटना की सूचना मिली. हालांकि, समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष ने धनवार थाना में आवेदन नहीं दिया गया है.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

इधर, स्थानीय स्तर पर कुछ जनप्रतिनिधि व प्रभावशाली लोग मामले को रफा-दफा करने के प्रयास में भी जुटे हुए थे. घटना की सूचना मिलते ही धनवार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >