Giridih News :संदेहास्पद स्थिति में विवाहिता की मौत, हत्या की आशंका

Giridih News :हीरोडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत यदुरायडीह गांव के टोला भलुवाही में विवाहिता राखी कुमारी (22) की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी. घटना मंगलवार रात की है.

सूचना पर हीरोडीह थाना के एएसआई धंजीव कुमार सिंह ने सदल-बल गांव पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया. बुधवार की सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया गया. इधर, विवाहिता की मौत पर राखी के मायके वालों ने हत्या की आशंका जतायी है. उसके दादा चकाई जमुई बिहार के पांडेयडीह गांव निवासी रामानंद महतो ने कहा कि मृतका के पति, सास, ससुर, गोतनी व भैंसुर ने दहेज के लिए उसकी हत्या कर दी है.

दस माह पूर्व में हुई थी शादी

परिजनों के कहना है कि अप्रैल 2025 में राखी की शादी भलुवाही गांव के सत्यम कुमार वर्मा के साथ हुई थी. विवाह के छह माह बाद पति सत्यम कुमार वर्मा, ससुर सुखदेव महतो, सास नंदनी देवी, भैंसुर सचिन देव वर्मा, आनंद वर्मा व गोतनी दहेज के लिए एक लाख रुपये व एक स्कॉर्पियो की मांग कर राखी को प्रताड़ित करने लगे थे. वर्तमान में रखी गर्भवती थी. गर्भावस्था में ही ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर दी और सूचना दी कि उसकी मौत हो गयी.

शरीर पर मिले चोट के निशान

सूचना पर गांव पहुंची, तो देखा कि राखी मृत अवस्था में पड़ी हुई है. उसके माथे व शरीर पर चोट के निशान व गले में काला धब्बा था. इस संबंध में हीरोडीह के एएसआई धंजीव कुमार सिंह ने बताया कि भलुवाही में विवाहिता की मौत हुई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया गया है. मृतका के मायके वालों ने हत्या की आशंका जतायी है. मायके पक्ष से मिले आवेदन के आधार पर कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >