घटना से महज तीन मिनट पहले रात 9:25 बजे उसने अपने घर पर फोन कर बातचीत की थी. विक्रम घरेलू उलझनों से परेशान चल रहा था. घटना की सूचना मिलते ही हीरोडीह पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना के बाद क्षेत्र में शोक और चर्चा का माहौल है. इससे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीण सच्चिदानंद वर्मा ने रेलवे से मांग की है कि रेलवे अविलंब दुधियाटांड़ से रेंबा तक रेलवे लाइन किनारे मजबूत कंपाउंड/फेंसिंग की व्यवस्था करे, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगायी जा सके.
Giridih News :रेंबा स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर युवक की मौत

Giridih News :रेंबा स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर युवक की मौत
Copied link
Giridih News :हीरोडीह थाना क्षेत्र के रेंबा रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार रात 9.28 बजे विक्रम कुमार (21) की मौत ट्रेन से कटकर हो गयी. मृतक अविवाहित था. उसकी शादी तय हो गयी थी.