Giridih News :बुजुर्ग महिला से सोने के झुमके ठगे, जांच में जुटी पुलिस

Giridih News :मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बनियाडीह में ठगी की एक मामला प्रकाश में आया है. दो शातिर ठगों ने खुद को पतंजलि का प्रतिनिधि बताकर एक बुजुर्ग महिला से सोने के कान के झुमके ठगकर फरार हो गये.

पीड़िता बनियाडीह निवासी जयश्री सहाय ने बताया कि बुधवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे दो युवक बाइक से उसके घर पहुंचे. दोनों ने खुद को पतंजलि का प्रतिनिधि बताया. कहा कि उसके पास एक विशेष पाउडर है, जिससे पीतल, कांसा सहित सोने-चांदी के आभूषणों को तुरंत चमकाया जा सकता है. बातों में आकर पीड़िता ने पहले उन्हें पीतल और कांसा के बर्तन दिये, जिन्हें ठगों ने कुछ ही देर में चमका दिया. इससे उसका भरोसा बढ़ गया. ठगों ने कान के झुमके देने को कहा.

पाउडर डालकर पॉलीथिन में बंद कर दिया झुमका

झुमकों को पाउडर में डालकर एक पॉलीथिन में बंद कर ऊपर से टेप लगा दिया और कहा कि पांच मिनट बाद ही इसे खोलने पर यह चमक जायेगा. इसके बाद दोनों युवक चले गये. पांच मिनट के बाद पॉलीथिन खोली तो झुमके गायब मिले, तब उसे ठगी का पता चला. जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और ठगों की खोज शुरू की, लेकिन कोई नहीं मिला. इसके बाद पीड़िता ने इस संबंध में मुफस्सिल थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया की आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >