Giridih News :बाइक व कार की टक्कर में एक गंभीर

Giridih News :गावां-सतगावां सड़क पर कुम्हैना मोड़ के पास बाइक व कार की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक की पहचान गावां निवासी जियाउल हक के पुत्र राजा खान के रूप में हुई.

राजा अपने घर गावां से ट्यूशन पढ़ाने के लिए आलमपुर जा रहा था. इस क्रम में कुम्हैना के पास विपरीत गति से आ रही एक कार में उसकी टक्कर हो गयी. इसमें वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद कार छोड़कर सभी फरार हो गये. सूचना पर गावां पुलिस ने पहुंची और बाइक व कार को जब्त कर लिया. घटना के बाद पुलिस के सहयोग से घायल को सीएचसी लाया गया, लेकिन वहां चिकित्सक नहीं थे. बाद में सीएचओ ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया.

बाइक व पिकअप वैन में टक्कर, युवक जख्मी

तिसरी-गिरिडीह मुख्य सड़क पर तिसरी पानी टंकी के बुधवार को एक बाइक और पिकअप वैन में आमने-सामने टक्कर हो गयी. इसमें बाइक सवार तिसरी निवासी मनोज रजक का 22 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार रजक घायल हो गया. उसे हाथ और घुटने में गंभीर चोट लगी है. सचिन को ग्रामीणों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिसरी पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर पहुंचा दिया गया. दोनों वाहनों के बीच हुई जोरदार टक्कर की आवाज से ही पूरे मुहल्ले के लोग जमा हो गयी. सूचना मिलने पर परिजन भी पहुंचे. टक्कर के बाद भी सवार के सही-सलामत रहने पर लोगों ने पिकअप वैन चालक को भी समझा बुझाकर छोड़ दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >