Giridih News: महिला चौपाल ने सर जेसी बोस स्कूल में किया पौधरोपण

Giridih News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ‘एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की है. इसका मुख्य उद्देश्य वर्तमान समय में बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग से निजात पाना न पृथ्वी सुरक्षित रखना है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ‘एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की है. इसका मुख्य उद्देश्य वर्तमान समय में बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग से निजात पाना न पृथ्वी सुरक्षित रखना है. इस पर पहल करते हुए महिला चौपाल ने गुरुवार को सर जेसी बोस स्कूल में भाजपा जिला मंत्री सह महिला चौपाल की अध्यक्ष शालिनी बैसखियार की अध्यक्षता में पौधरोपण किया. श्रीमती शालिनी ने स्कूल परिसर में पौधा लगाकार पर्यावरण संरक्षण व मातृत्व के सम्मान का संदेश दिया. कहा कि इस अभियान के तहत मां धरती के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त कर रहे हैं. भारत की संस्कृति जंगलों में प्रकृति के बीच पुष्पित, पल्लवित और विकसित हुई है. सनातन संस्कृति के व्यवहार संस्कार सभी प्रकृति से जुड़े हैं. सनातन में प्रकृति मां जैसी पूजनीय है. कार्यक्रम के दौरान छात्राओं के बीच तुलसी पौधा का वितरण किया गया. सभी छात्राओं ने भी प्रतिज्ञा ली कि वह अपने जन्मदिवस पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ का अवश्य लगायेंगी और सुरक्षा भी करेंगी. विद्यालय की उप प्रधानाचार्या पापिया सरकार, शिक्षिका कुसुम कुमारी व अध्यापक सहित छात्राएं शामिल हुईं. कार्यक्रम मोनिका देवी, रूबी गुप्ता, स्वाति सिन्हा, स्वर्णा गुप्ता सहित महिला चौपाल की सदस्य शामिल रहीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >