Lok Sabha Election 2024: कतरास में आजसू प्रत्याशी सीपी चौधरी के रोड शो में लगे जय श्रीराम के नारे

आजसू नेता चंद्रप्रकाश चौधरी गिरिडीह लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं. वह एनडीए के उम्मीदवार हैं. उनके समर्थन में कतरास में भव्य रोड शो हुआ.

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में झारखंड के गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी चंद्र प्रकाश चौधरी ने कतरास में छाताबाद पुल से सूर्य मंदिर कतरी नदी तक रोड शो किया. इसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता रागिनी सिंह भी शामिल हुईं. इस दौरान भाजपा और आजसू समर्थकों ने जमकर जय श्रीराम के नारे लगाए.

आजसू के चंद्रप्रकाश चौधरी की गिरिडीह लोकसा सीट पर होगी जीत

रोड शो में भाजपा और आजसू कार्यकर्ताओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा. आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, भाजपा नेता रागिनी सिंह ने लोगों का अभिवादन करते हुए सीपी चौधरी के पक्ष में मतदान करने की अपील की. रागिनी सिंह ने कहा कि गिरिडीह लोकसभा सीट पर आजसू प्रत्याशी की जीत होगी.

एनडीए का गढ़ रहा है बाघमारा, बोले आजसू नेता चंद्रप्रकाश चौधरी

आजसू प्रत्याशी सीपी चौधरी ने कहा की बाघमारा विधानसभा हमेशा एनडीए का गढ़ रहा है. इस बार भी उन्हें यहां की जनता का आशीर्वाद मिलेगा. वहीं सुदेश महतो ने कहा कि बाघमारा विधानसभा में एनडीए की स्थिति हमेशा से मजबूत रही है. उन्होंने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा.

भाजपा नेता रागिनी सिंह ने की आजसू को वोट देने की अपील

इस रोड शो में भाजपा और आजसू के कार्यकर्ताओं का जनसैलाब उमड़ा. भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने लोगों को अभिवादन करते हुए सीपी चौधरी के पक्ष में मतदान देने की अपील की. सुदेश महतो ने कहा की झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) से विकास की आशा करना बेमानी है. कहा कि साढ़े 4 साल के कार्यकाल के बाद भी झारखंड में कोई विकास नही हुआ.

रोड शो में समर्थकों ने लगाए जय श्रीराम के नारे

एनडीए प्रत्याशी के रोड शो में समर्थकों ने जय श्रीराम व नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए गए. सुदेश महतो ने कहा कि बाघमारा विधानसभा क्षेत्र में एनडीए की सानतनी सोच के लोग रहते हैं. मजदूर वर्ग के लोग रहते हैं. उनके प्रत्याशी सीपी चौधरी सीसीएल में नौकरी करते थे.

आजसू सुप्रीमो बोले- सीसीएल के मजदूर करेंगे सीपी के पक्ष में वोट

आजसू सुप्रीमो ने कहा कि सीपी सिंह मजदूर वर्ग से आते हैं. इसलिए उन्हें पूरा विश्वास है कि सीसीएल के मजदूर उनके समर्थन में मतदान करेंगे. बाघमारा की जनता चंद्र प्रकाश चौधरी के पक्ष में मतदान करेगी और केंद्र में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने में अपना योगदान देंगे. देश की जनता ने एक बार फिर देश का नेतृत्व पीएम मोदी के हाथों में सौंपने की तैयारी कर ली है.

इसे भी पढ़ें : मथुरा महतो, चंद्रप्रकाश चौधरी समेत 16 प्रत्याशियों ने किया नॉमिनेशन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >