Giridih News :अधिवक्ता पर मारपीट का आरोप, जांच की मांग

Giridih News :नगर थाना क्षेत्र के न्यायालय परिसर में बुलाकी रोड निवासी धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने आरोप लगाया कि अधिवक्ता प्रदीप कुमार वर्मा ने उनके साथ मारपीट की. उन्होंने पुलिस से जांच की गुहार लगायी है.

धर्मेंद्र कुमार शर्मा बताया कि उन्होंने प्रदीप के पुत्र दीपक कुमार वर्मा के खिलाफ चेक बाउंस मामले में मुकदमा (परिवाद संख्या 209/19) दर्ज कराया था. इसी मामले में न्यायालय ने फैसला सुनाते हुए दीपक को दोषी पाया. फैसला सुनाये जाने के बाद जैसे ही वह न्यायालय परिसर की सीढ़ियों से उतर रहे थे, तभी अधिवक्ता प्रदीप कुमार वर्मा ने उनका गला पकड़ लिया और दोनों हाथों से दबाने लगे. उनके साथ आये अधिवक्ता राजीव कुमार के हस्तक्षेप पर उनकी जान बची. उन्होंने बताया कि प्रदीप उन्हें गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गये. घटना न्यायालय परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई भी हुई है. इस संबंध में धर्मेंद्र शर्मा ने नगर थाना में आवेदन देकर प्रदीप कुमार वर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. वहीं, प्रदीप वर्मा ने बताया कि मारपीट का आरोप बेबुनियाद है. बताया कि चेक के साथ छेड़छाड़ की गई है. नगर थाना प्रभारी ज्ञान रंजन कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >