Giridih News :पारसनाथ पहाड़ के जोकाई नाला के पास से भारी मात्रा में कोडेक्स वायर बरामद

Giridih News :पारसनाथ पहाड़ क्षेत्र में संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गयी है. पुलिस ने बताया कि मंगलवार की रात एसपी डॉ विमल कुमार और सीआरपीएफ 154वीं बटालियन के कमांडेंट सुनील दत्त त्रिपाठी को सूचना मिली कि कानीडीह-चतरो क्षेत्र के जोकाई नाला के पास उग्रवादियों ने विस्फोटक सामग्री और हथियार छिपाकर रखे हैं.

सूचना हाल ही में हजारीबाग जिले में हुई पुलिस-उग्रवादी मुठभेड़ से जुड़ी बतायी जा रही है, जिसमें चार उग्रवादी मारे गये थे. आशंका जतायी गयी थी कि नक्सलियों के सहयोगी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में हैं. सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम का गठन किया गया. एएसपी (अभियान) सुरजीत कुमार, सीआरपीएफ 154वीं बटालियन के डिप्टी कमांडेंट अमित कुमार झा और खुखरा थाना प्रभारी रवींद्र कुमार सिंह के नेतृ्त्व सीआरपीएफ की क्विक एक्शन टीम (क्यूएटी) और जिला पुलिस बल के जवान पारसनाथ के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में सघन सर्च ऑपरेशन चलाये. इस दौरान जोकाई नाला के पास से 64 बंडल कोडेक्स वायर बरामद किया गया. अधिकारियों के अनुसार, यह सामग्री संभावित विस्फोट की गतिविधियों में उपयोग की जा सकती थी. सुरक्षाबलों की इस कार्रवाई को उग्रवादियों की साजिश नाकाम करने में बड़ी सफलता मानी जा रही है. फिलहाल इलाके में सर्च अभियान जारी है.

जानें कोडेक्स वायर के बारे में :

कोडेक्स वायर, जिसे कोर्डेक्स वायर या डेटोनेटिंग कॉर्ड भी कहा जाता है, एक प्रकार का विस्फोटक होता है. यह बिजली के तार जैसा दिखने वाला एक लचीला डेटोनेटिंग कॉर्ड है, जिसमें पेंटाएरिथ्राइटॉल टेट्रानाइट्रेट जैसा उच्च-गति वाला विस्फोटक भरा होता है. यह खनन, निर्माण और विध्वंस कार्यों में मुख्य चार्ज को सक्रिय करने के लिए इस्तेमाल होता है. एक सेकंड में 6-7 किलोमीटर की गति से विस्फोट फैलता है, जो इसे आइडी या अन्य विस्फोटक उपकरणों के लिए खतरनाक बनाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >