झामुमो के स्थापना दिवस कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं ने गिरिडीह प्रखंड के कई गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान जनता से मुलाकात कर चार मार्च को झंडा मैदान चलने की अपील की. दिलीप रजक ने बताया कि व्यापक स्तर पर तैयारी चल रही है. नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू एवं झामुमो के संयोजक प्रमुख संजय सिंह के निर्देश के आलोक में स्थापना दिवस को ऐतिहासिक बनाना है. लिहाजा गांव से लेकर पंचायत स्तर पर दौरा किया जा रहा है. क्षेत्र भ्रमण में झामुमो के सभी कार्यकर्ता जुटे हुए हैं. इस दौरान जनता को हेमंत सरकार की उपलब्धियों से भी अवगत कराया जा रहा है. साथ ही साथ राज्य सरकार की विकास योजनाओं का व्यापक स्तर पर लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
