करम उत्सव में शामिल युवतियां

VIDEO : मांदर की थाप पर झूमा गिरिडीह का बिरनी, पहली बार आयोजित करमा पूजा महोत्सव में जुटी भारी भीड़

गिरिडीह के बिरनी प्रखंड में पहली बार करमा पूजा महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. भीषण गर्मी के बावजूद कार्यक्रम स्थल पर लोगों का उत्साह बना रहा.

गिरिडीह. बिरनी प्रखंड के कपिलो पंचायत स्थित बाल विकास उच्च विद्यालय रूपायडीह चानो के पीछे खेल मैदान में शनिवार को घटवार/घटवाल आदिवासी महासभा, बिरनी के तत्वावधान में पहली बार करमा पूजा महोत्सव का आयोजन किया गया. महोत्सव में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए. भीषण गर्मी के बावजूद कार्यक्रम स्थल पर लोगों की भीड़ जुटी रही और पूरे दिन उत्साह का माहौल बना रहा.

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महासभा के प्रदेश अध्यक्ष काशीनाथ सिंह, विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णा सिंह, पूर्व प्रमुख सह भाकपा माले नेता सीताराम सिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कुलदीप तिर्की, कपिलो पंचायत के मुखिया मुकेश यादव समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे. कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई. इसके बाद आयोजकों ने विधि-विधान से करम डाली की पूजा-अर्चना की.

ये भी पढ़ें: चांदडीह में बूंद-बूंद पानी को तरसे ग्रामीण, सभी 6 चापाकल खराब होने से दूषित पानी पीने की मजबूरी

झारखंडी परंपरा की दिखी झलक

पूजा के बाद अतिथियों और गणमान्य लोगों का स्वागत झारखंडी आम के पत्तों से बनी माला और टोपी पहनाकर किया गया. इसके बाद मांदर की थाप पर पारंपरिक वेशभूषा में युवतियों और महिलाओं ने करमा गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया. पारंपरिक गीत-संगीत और नृत्य ने कार्यक्रम में झारखंडी संस्कृति की झलक पेश की.

हजारीबाग से पहुंचीं खोरठा गायिका मनिता श्री ने कई खोरठा करमा गीत प्रस्तुत किये. उनके गीतों पर कार्यक्रम में मौजूद लोग झूमते नजर आये. पहली बार इस तरह के महोत्सव के आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों में भी खासा उत्साह देखा गया.

प्रकृति और समृद्धि का पर्व है करमा

आयोजक सह पूर्व प्रमुख सीताराम सिंह ने कहा कि करमा मुख्य रूप से प्रकृति, कृषि और कर्म देवता की पूजा का पर्व है. मान्यता है कि कर्म देवता की पूजा करने से परिवार में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है. उन्होंने कहा कि यह पर्व झारखंड की परंपरा, भाई-बहन के प्रेम और परिवार की सुख-शांति से भी जुड़ा है.

महोत्सव में बगोदर विधानसभा क्षेत्र के अलावा राजधनवार, कोडरमा समेत विभिन्न क्षेत्रों से समाज के लोगों ने भाग लिया. कार्यक्रम को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में बिरनी प्रखंड महासभा के अध्यक्ष भीखन राय, सचिव टेकनारायण सिंह, कोषाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, हर्षनारायण सिंह, सुखदेव राय, विजय राय, फुलेंद्र राय, लंबोदर राय, राजेंद्र सिंह, तिलक राय समेत कई लोगों की भूमिका रही.

ये भी पढ़ें: हरियाणा में करंट लगने से झारखंड के मजदूर की मौत, शव गांव लाने के लिए परिजनों ने लगाई गुहार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ranbir barnwal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >