Jharkhand News: हजारीबाग में रहकर पढ़ाई करने वाले गिरिडीह के छात्र का शव फंदे से लटका मिला

Jharkhand News: गिरिडीह जिले के सचिन कुमार का शव हजारीबाग में फांसी के फंदे से झूलता मिला है. वह हजारीबाग में रहकर पढ़ाई कर रहा था. परिजन हजारीबाग पहुंच गए हैं.

Jharkhand News: झारखंड के हजारीबाग में रहकर पढ़ाई कर रहे एक छात्र का शव फांसी के फंदे से झूलता मिला है. छात्र का नाम सचिन कुमार है. उसकी उम्र 18 साल थी. सचिन गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र केंदुआगढ़ा गांव के निवासी प्रकाश वर्मा का बड़ा पुत्र था.

Jharkhand News: बच्चे की मौत की खबर सुनकर हजारीबाग गए परिजन

सचिन की मौत की जानकारी मिलते ही उसके परिजन शनिवार की रात को ही हजारीबाग के लिए रवाना हो गए. सचिन कुमार हजारीबाग में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था. उसने इंटर की पढ़ाई भी हजारीबाग में रहकर ही पूरी की थी.

हजारीबाग पुलिस ने सचिन के कमरे को निगरानी में लिया

जैसे ही यह खबर सचिन के गांव पहुंची, उसके परिवार समेत पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई. इधर, हजारीबाग पुलिस ने मृत छात्र के मोबाइल को अपने कब्जे में ले लिया है. साथ ही कमरे को भी निगरानी में ले लिया है. पुलिस आगे की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम के बाद शव को गांव लाया जाएगा. पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही सचिन की मौत के कारणों का पता चल पाएगा.

गिरिडीह के अन्य परिजनों के सताने लगा डर, बच्चों को कर रहे फोन

सचिन कुमार की मौत के बाद अन्य परिजनों को भी अपने बच्चों की चिंता सताने लगी है. खासकर वैसे लोग, जिनके बच्चे हजारीबाग व अन्य शहरों में पढ़ाई करने गए हुए हैं. ऐसे लोग अपने बच्चों से संपर्क कररहे हैं. उनका हाल-चाल जानने में जुटे हैं.

आम होती जा रहीं हैं ऐसी घटनाएं, माता-पिता बच्चों को संभालें

देश में आए दिन छात्र-छात्राओं की आत्महत्या के मामले सामने आ रहे हैं. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों पर लगातार दबाव बढ़ रहा है. अधिकतर मामलों में यह देखा गया है कि दबाव में आकर ही विद्यार्थी ऐसा आत्मघाती कदम उठा लेते हैं. ऐसे में सबसे बड़ी जिम्मेदारी उनके माता-पिता की है कि वह अपने बच्चों के संपर्क में रहें. बच्चों के असफल होने पर उनको ताने नहीं मारें. आगे बढ़ने का हौसला दें. तभी ऐसी घटनाओं को रोका जा सकेगा.

इसे भी पढ़ें : साहिबगंज में गर्मी की छुट्टी में घर आयी आठवीं की छात्रा ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >