corona virus : कोरोना मामले में झारखंड सरकार नहीं है गंभीर : अन्नपूर्णा देवी

कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि कोरोना मामले में झारखंड सरकार गंभीर नहीं है. यही कारण है कि कोरोना से बचाव को लेकर धरातल पर राहत कार्य नहीं हो पा रहे हैं. कोरोना से निपटने के लिए कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है.

गिरिडीह : कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि कोरोना मामले में झारखंड सरकार गंभीर नहीं है. यही कारण है कि कोरोना से बचाव को लेकर धरातल पर राहत कार्य नहीं हो पा रहे हैं. कोरोना से निपटने के लिए कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है. उन्होंने बताया कि लॉकडाउन हुए लगभग 28 दिन पूरे हो चुके हैं, लेकिन न ही अब तक दूसरे राज्य में फंसे झारखंड के मजदूरों की हितों को ध्यान में रखकर कोई कदम उठाया गया है और न ही कोरोना से बचाव को लेकर सभी जिलों में संसाधन ही मुहैया कराये जा रहे हैं.

दूसरे राज्य में फंसे झारखंड के मजदूर राज्य सरकार की ओर आशा भरी नजरों से देख रहे हैं, पर न ही ठीक से राहत राशि पहुंच पायी है और न ही रहने-खाने की व्यवस्था सरकार के स्तर से हो पायी है. काफी दिनों के बाद मजदूरों को राहत राशि देने के लिए राज्य सरकार ने सहायता एप्प बनाया, पर इसमें भी कई विसंगतियां हैं. कई मजदूर ऐसे हैं जो जिस राज्य में रह रहे हैं, वहीं पर अपना आधार कार्ड बनवा लिया है. जबकि कई मजदूरों ने अपना बैंक खाता भी उसी राज्य में खुलवा लिया है. ऐसे में इन मजदूरों को भुगतान में परेशानी होगी. कई मजदूरों का बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है.

इस कारण से भी ऐसे लोग राहत राशि से वंचित हो जायेंगे. सरकार को इस मामले पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है. सरकार को यूपी व बिहार की तर्ज पर राहत कार्य चलाना चाहिए. राहत कैंप के फेक आंकड़ें दे रही है सरकार :उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार का सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा सात हजार से भी ज्यादा राहत कैंप चलाने के आंकड़ें दिये गये हैं. लेकिन ये आंकड़ें फेक हैं. इसमें भी पारदर्शिता नहीं अपनायी जा रही है. 14 अप्रैल को उन्होंने इस संबंध में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव और मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव को पत्र लिखकर राहत कैंपों की सूची मांगी थी. ताकि मजदूरों तक उस सूची को भेजकर उन्हें लाभ लेने के लिए बोला जा सके.

हालांकि सात दिनों के बाद भी राहत कैंपों की सूची उन्हें नहीं मिल सकी. इतना ही नहीं, मैंने 18 हजार मजदूरों की सूची भी मुख्यमंत्री को सौंपी है. इन मजदूरों के भी खाने की व्यवस्था अब तक नहीं हो सकी है. इनमें से कई मजदूर आज भी फोन कर रहे हैं. कोटा मामले में भ्रमित कर रहे हैं हेमंत सोरेन :सांसद अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि कोटा मामले में राज्य सरकार को बिना विलंब किये पहल करनी चाहिए. जिस तरह से दूसरे राज्यों ने कोटा में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं को अपने राज्य में वापस लाया है, उसी तरह झारखंड राज्य के उन बच्चों को भी वापस लाने की व्यवस्था करनी चाहिए जो लोग कोटा में पढ़ रहे हैं. ऐसा न कर हेमंत सोरेन लोगों को सिर्फ भ्रमित करने और दोषारोपण करने में लगे हुए हैं.

इस मामले पर जब लोग मुख्यमंत्री से ट्विटर पर सवाल कर रहे हैं तो उन्हें भ्रमित किया जा रहा है. यदि वे कोटा से बच्चों को लाना चाहते हैं तो इसमें केंद्र सरकार से पूछने की आवश्यकता क्या है. लॉकडाउन समाप्ति पर मजदूरों को वापस लाये सरकार :लॉकडाउन की समाप्ति के बाद दूसरे राज्य में फंसे मजदूरों को सरकार खुद लाने की व्यवस्था करे. लोगों के पास खाने, रहने के पैसे नहीं है. सबसे खराब स्थिति वहां रह रही महिलाओं की है. सभी लोग वापस आने के लिए बेचैन हैं. राज्य सरकार वापस लाने की दिशा में पहल करे. झारखंड के सभी भाजपा सांसद मदद के लिए तैयार हैं.

केंद्र सरकार ने फिर 1500 करोड़ की राशि राज्य सरकार को आवंटित कर दी है. पैसे की कमी नहीं होने दी जा रही है. बावजूद सरकार की मंशा साफ नहीं है. तीन करोड़ की आबादी में तीन स्थान पर कोरोना टेस्ट की व्यवस्था की गयी है. जबकि हर प्रमंडलीय स्तर पर कोरोना टेस्ट की व्यवस्था जरूरी है. संथाल परगना में भी एक लैब खोला जाना चाहिए. ताकि टेस्ट रिपोर्ट त्वरित गति से मिल सके. संक्रमण बढ़ रहा है, लेकिन उस अनुपात में जांच की प्रक्रिया तेज नहीं की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

Published by: Prabhat Khabar

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >