Giridih News :हाथी के कुचले जाने से घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत

Giridih News :बगोदर इलाके में हाथियों के झुंड से बिछड़े एक हाथी ने एक बुजुर्ग को शनिवार को अपना निशाना बनाया. इलाज के क्रम में हजारीबाग में बुजुर्ग की मौत हो गयी. घटना बगोदर थाना क्षेत्र के मुंडरो पंचायत के गम्हरिया की थी.

जानकारी के अनुसार मुंडरो के ग्राम गम्हरिया निवासी रौशन मंडल (62) वर्ष जंगल में बकरी चराने और पत्ता तोड़ने के लिए गया था. तभी झुंड से बिछड़े एक हाथी ने बुजुर्ग को दौड़ाते हुए अपने चपेट में ले लिया था. लोगों के सहयोग से उक्त बुजुर्ग को घायल अवस्था में बगोदर ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए हजारीबाग भेज दिया गया था जहां इलाज के दौरान उक्त बुजुर्ग की रविवार की सुबह चार बजे मौत हो गयी. इधर, घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पोस्टमार्टम के बाद परिजन हजारीबाग से शव बगोदर लेकर पहुंचे.

वन विभाग के कार्यालय शव लेकर पहुंचे परिजन

मुआवजा की मांग को लेकर पूर्व मुखिया पति उमेश कुमार मंडल के नेतृत्व में गैडा स्थित वन विभाग के कार्यालय के समक्ष शव लेकर पहुंचे. इस दौरान परिजनों और ग्रामीणों की मांग कि मुआवजा को लेकर वन विभाग तत्काल कोई पहल नहीं करती है तो शव यहां रख कर आंदोलन किया जायेगा. इसकी जानकारी मिलते ही वन विभाग के प्रभारी फॉरेस्टर डिलो दास कार्यालय पहुंचे. उन्होंने इसकी सूचना हजारीबाग पूर्वी वन प्रमंडल के डीएफओ विकास उज्ज्वल को दी. उनके दिशा निर्देश पर तत्काल परिजनों को 50 हजार नकद अंतिम संस्कार के लिए मुआवजा के रूप में भुगतान किया गया. वहीं, लिखित देते हुए परिजनों को बताया है कि समयावधि पर साढ़े तीन लाख रुपये और भुगतान किया जायेगा. तब जाकर परिजन शव लेकर घर गये. मौके पर उप प्रमुख हरेंद्र कुमार सिंह, जिला परिषद सदस्य दुर्गेश कुमार, मुखिया बंधन महतो, पवन कुमार महतो, पूर्व मुखिया संतोष कुमार रजक, पूरन कुमार महतो, पवन पासवान, कौलेश्वर मंडल, प्रदीप मंडल समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >