Giridih News :तिसरी : वितरक के पास नहीं है सिलिंडर, उपभोक्ता परेशान

Giridih News :तिसरी प्रखंड में भी इन दिनों गैस सिलिंडर की किल्लत से लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. पिछले तीन दिनों से लगातार पुष्पा इंडेन ग्रामीण वितरण केंद्र के बंद रहने से तो लोगों को दिक्कती हो रही है.

पिछले शनिवार व रविवार तक दो दिनों तक गैस सिलिंडर मिलने से लोगों को राहत मिली, लेकिन रविवार को दिन के एक बजे ही सिलिंडर के खत्म होने से कई उपभोक्ता बैरंग घर वापस लौटना पड़ा. रविवार को लोग खाली सिलिंडर लेकर घंटों तक आशा में बैठे रहे.

एक-दो दिनों में सिलिंडर आने की संभावना : वितरक

इधर एजेंसी के संचालक बासुदेव राय ने बताया कि एक बार में शनिवार को 342 गैस सिलिंडर आया था, जो दो दिनों में ही खत्म हो गया. कहा कि बोकारो में पैसा जमा किया हुआ है, एक-दो दिनों में सिलेंडर आने पर वितरण किया जायेगा. गैस सिलिंडर सभी को मिलेगा, किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >