Giridih News : कॉपर वायर लूट कांड का खुलासा, तीन आरोपी भेजे गये जेल

Giridih News :

Giridih News : 15.58 लाख रु का 193 मीटर कॉपर वायर काट लिया था आरोपियों नेGiridih News : डुमरी. निमियाघाट थानांतर्गत लाखों के कॉपर वायर लूट मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. यह जानकारी बुधवार को निमियाघाट थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ डुमरी सुमित कुमार ने दी. सभी को जेल भेज दिया गया.

मारपीट कर गार्ड को बंधक बना लिया था :

थाना प्रभारी ने बताया कि 26/27 अप्रैल 2026 की रात डीवीसी के निमियाघाट सब स्टेशन के पीछे खेत में 132 केवी ट्रांसमिशन लाइन का काम चल रहा था. निमियाघाट से मतारी सब स्टेशन तक रेलवे के माध्यम से केबल बिछाने के लिए वहां कॉपर वायर रखा गया था. इसी दौरान अपराधियों ने मौके पर तैनात गार्ड के साथ मारपीट की और बंधक बना लिया. इसके बाद लगभग 193 मीटर कॉपर वायर काटकर ले गये. इसकी कीमत कीमत करीब 15.58 लाख रु आंकी गयी है. साथ ही गार्ड अनिल कुमार महतो और रंजीत ठाकुर से मोबाइल फोन और 5,000 रु नकद भी छीन ले गये. निमियाघाट थाना कांड संख्या 41/26, दिनांक 27 अप्रैल 2026 को धारा 310(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया.

एसडीपीओ के नेतृत्व में चली छापेमारी :

एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ डुमरी और निरीक्षक के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया. छापेमारी दल में इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रसाद निमियाघाट थाना प्रभारी सुमन कुमार सहित आइओ शामिल थे. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीनों आरोपियों कल्लू कुमार उर्फ कल्लू पासी (23), राजू भुईयां उर्फ कारू भुईयां (25) और नरेश भुईयां उर्फ बिट्टल/कुटुंब (32) को गिरफ्तार किया. सभी धनबाद निवासी हैं. पूछताछ में इन्होंने अपने अन्य साथियों की भी जानकारी दी है. पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

आरोपियों से बरामदगी :

आरोपियों के पास से 267 किलोग्राम कॉपर तार, 39 किलोग्राम केबल कवर, घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन (जेएच-10बीजे-5868), दो मोबाइल फोन, 38,000 रुपये नकद और तार काटने के उपकरण बरामद किये गये. एसडीपीओ सुमित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपियों की पृष्ठभूमि आपराधिक रही है. वे पहले भी जेल जा चुके हैं. इस घटना में कुल 12 लोग शामिल थे. इनमें तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

MANOJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >