गिरिडीह में झारखंड बिजली वितरण निगम के गोदाम में लगी आग, एक लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख

Giridih News: गिरिडीह के स्टेशन रोड स्थित झारखंड बिजली वितरण निगम के गोदाम में मंगलवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

गिरिडीह से बिनोद शर्मा की रिपोर्ट

Giridih News: झारखंड के गिरिडीह शहर के स्टेशन रोड स्थित मोदी धर्मशाला के बगल में स्थित झारखंड बिजली वितरण निगम कार्यालय के गोदाम में आज सुबह अचानक आग लग गई. आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और चारों ओर धुएं का गुबार फैल गया. इस घटना से एक लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई. 

स्थानीय लोगों ने संभाला मोर्चा 

आग की लपटें और तेज धुंआ निकलने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने में जुट गए. इधर आग की लपटों की चपेट में आकर मौके पर स्थित दो झोपड़ीनुमा दुकान भी जलकर खाक हो गया. 

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाली स्थिति 

जब स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी तो उधर से जवाब आया कि अभी दोनों गाड़ियां निकली हुई हैं. आने के बाद भेजते हैं. घटना की जानकारी मिलने के बाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेने के बाद आग बुझाने में जुट गई. 

बड़ा हादसा हो सकता था

आग लगने के बाद पास में मोदी धर्मशाला में आग बुझाने के लिए किसी तरह का कोई संसाधन मौजूद नहीं रहने की वजह से कई तरह की चर्चाएं होने लगी. मोदी धर्मशाला बिजली वितरण निगम कार्यालय से सटा हुआ है, ऐसे में अगर आग की लपटें धर्मशाला तक पहुंच जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था. 

यह भी पढ़ें: JPSC PT में अनुपस्थित रहे 1.06 लाख परीक्षार्थी: आयोग ने जारी किया मॉडल उत्तर, जानें मेंस और इंटरव्यू की संभावित तारीख

यह भी पढ़ें: अक्षय तृतीया पर बाबा बैद्यनाथ का अलौकिक महाशृंगार: सरदार पंडा ने किया दिव्य पूजन, पलंग-पादुका का हुआ दान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >