झारखंड बंद : बिरनी में सरिया-राजधनवार मुख्य मार्ग जाम

रांची में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा द्वारा आहूत झारखंड बंद का बिरनी में असर दिखा। कार्यकर्ताओं ने राजधनवार-सरिया मुख्य मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया।

सोमवार को रांची में आंदोलनकारी छात्रों पर हुए लाठी चार्ज के खिलाफ भाजपा ने झारखंड बंद का ऐलान किया है. इसका असर बिरनी में दिखने को मिला. मंगलवार की सुबह लगभग 8:15 में बिरनी प्रखंड के दर्जनों भाजपा समर्थकों ने सड़क पर उतरकर राजधनवार-सरिया मुख्य मार्ग व बिरनी प्रखंड मुख्यालय के समक्ष सड़क को जाम कर दिया.

इस दौरान भाजपा समर्थक तरह-तरह के नारेबाजी करते रहे. मोके पर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राजदेव साव, जिला मंत्री लक्ष्मण दास, प्रेमचंद कुशवाहा, सुभाष वर्मा, सुभाष दास, मुखिया किशुन राम, शंकर राणा समेत लोग शामिल थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ranbir barnwal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >