Giridih News :होती रही झमाझम बारिश, सिहरन लेकर आयीं ठंडी हवाएं

Giridih News :चक्रवाती तूफान मोंथा का गिरिडीह जिले में गुरुवार को दूसरे दिन भी खासा असर देखने को मिला. आज सुबह से ही रुक-रुककर बारिश हुई.

गुरुवार की सुबह में फुहारा गिरने के कारण कोहरा छाया रहा. दोपहर से झमाझम बारिश होने लगी. बारिश और ठंडी हवा ने जन जीवन को प्रभावित कर दिया. बारिश की वजह से गिरिडीह शहरी क्षेत्र की सड़कों पर सन्नाटा पसर गया. लोग अपने-अपने घरों में ही दुबके रहे. जिन्हें जरूरी काम रहा वही लोग अपने घरों से बाहर निकले. मौसम में परिवर्तन होने की वजह से ठंड का एहसास हुआ. कई लोगों ने जहां रैन कोर्ट निकाल लिया वहीं कई गर्म कपड़े निकाल लिये हैं. स्कूल जाने और छुट्टी के बाद वापस घर आने के दौरान कई बच्चे भींग गये. इससे उन्हें परेशानी हुई.

सड़कों पर पसरा रहा

सन्नाटा

गिरिडीह शहरी क्षेत्र की प्रमुख सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा. दुकानदार ग्राहकों के आने के इंतजार में रहे. रोजाना कमाने खाने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा. सड़कों के किनारे दुकान लगाकर सब्जी बेचने वालों को भी परेशानी झेलनी पड़ी. बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आयी है. गिरिडीह का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >