Giridih News: गावां में शांति समिति की बैठक में दिये गये कई निर्देश

Giridih News: निर्देश दिया गया कि करमा विसर्जन के अवसर पर तालाब नदी में छोटे बच्चे गहरे पानी में नहीं जायें. उन स्थलों पर कुछ अनुभवी लोग निगरानी करें, जिससे अनहोनी से बचा जा सके. ईद मिलादुन नबी के अवसर पर विभिन्न पंचायतों में निकलने वाले जुलूस में शांति व्यवस्था पर विचार विमर्श किया गया.

गावां प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में बुधवार को शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया. मौके पर बीडीओ महेंद्र रविदास, सीओ अविनाश रंजन एवं थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह उपस्थित थे. बैठक में करमा व ईद मिलादुन नबी के अवसर पर शांति एवं सुव्यवस्था बनाये रखने पर चर्चा की गयी. निर्देश दिया गया कि करमा विसर्जन के अवसर पर तालाब नदी में छोटे बच्चे गहरे पानी में नहीं जायें. उन स्थलों पर कुछ अनुभवी लोग निगरानी करें, जिससे अनहोनी से बचा जा सके. ईद मिलादुन नबी के अवसर पर विभिन्न पंचायतों में निकलने वाले जुलूस में शांति व्यवस्था पर विचार विमर्श किया गया. बारी-बारी से सभी पंचायतों में निकलने वाले जुलूस के रास्ते पर चर्चा हुई. संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की जायेगी. मौके पर विधायक प्रतिनिधि मुन्ना सिंह, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अजय सिंह, मरगूब आलम, भगवान दास बरनवाल, नागेश्वर यादव, मुखिया कन्हाई राम, मेराजुद्दीन, वहाब खान, दिनेश पांडेय, सबदर अली, मंसूर आलम, शीलू सिंह, सुधीर सिंह, मकसूद आलम, राजेंद्र दास, शिवनारायण राउत, आनंदी यादव, दीपक यादव, नसीम खान आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >