इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह पर्ल्स की ओर से सावन के पावन अवसर पर सावन मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया. कार्यक्रम में क्लब की सभी सदस्याओं ने भाग लिया और सावन के रंग में रंगते हुए मनोरंजन का आनंद लिया.
मुख्य अतिथि के रूप में पीडीसी पूनम सहाय व पीपी कविता राजगेड़िया उपस्थित थीं. कार्यक्रम को मनोरंजक बनाने में क्लब की आइएसओ सृष्टि सिन्हा की विशेष भूमिका रही. उन्होंने कई रोचक गेम्स का आयोजन कराया.
इस दौरान गीत-संगीत से मनोरंजन ओर मस्ती का माहौल बना रहा. क्लब की अध्यक्ष प्रीति भास्कर ने कहा कि ऐसे आयोजन आपसी प्रेम, सौहार्द और मित्रता के धागे को मजबूत करते हैं.
सचिव नमिता वर्मा ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी अतिथियों एवं सदस्याओं का आभार जताया. मौके पर नेहा सिंह, मृदुला शर्मा, सरिता शर्मा, प्रिया रघुवंशी, मेघा समेत कई लोग उपस्थित थे.
