Giridih News: गांडेय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस

Giridih News: गांडेय प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में सर्वप्रथम प्रमुख राजकुमार पाठक ने झंडा फहराया. इसके बाद गांडेय पंचायत सचिवालय में मुखिया अमृतलाल पाठक ने ध्वजारोहण किया.

गांडेय प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में सर्वप्रथम प्रमुख राजकुमार पाठक ने झंडा फहराया. इसके बाद गांडेय पंचायत सचिवालय में मुखिया अमृतलाल पाठक, प्लस टू उवि में प्राचार्य जेपी गुप्ता, मवि गांडेय में प्रधानाध्यापक बुलेंद्र मुर्मू, गांडेय थाना में थाना प्रभारी आनंद प्रकाश सिंह, अहिल्यापुर थाना में गुलाम गौस हुस्सामी, ताराटांड़ थाना में सुशांत कुमार चिरंजीवी, कस्तूरबा गांधी विद्यालय में वार्डन अमन जहां, सीएचसी में डॉ अबु कासिफ, आदर्श मवि द्वारपहरी में प्रधानाध्यापक सुधीर गुप्ता, जनवि गांडेय में प्राचार्य शरद कुमार, मवि परमाडीह उर्दू में मो मुख्तार आलम, गिरनियां मोड़ में मानवाधिकार सेवा ट्रस्ट के मो. आलम समेत विभिन्न पंचायत सचिवालयों में मुखिया ने ध्वजारोहण किया. सरकारी-गैर सरकारी स्कूलों में प्रभात फेरी निकाली गयी व सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए. मौके पर बीडीओ निसात अंजुम, सीओ मो हुसैन, इंस्पेक्टर मो कमाल खान, जिप सदस्य गोपिन मुर्मू, हिंगामुनि मुर्मू, मुखिया मो. अकबर, पूर्व जिप सदस्य अर्जुन बैठा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष यदुनंदन पाठक, उप प्रमुख किशोर मुर्मू, हाजी मो उस्मान, झामुमो के ध्रुवदेव पंडित, कांग्रेस के मो अकबर आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Mayank tiwari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >