Giridih News :सड़क से खुद ही नहीं हटाये कब्जा तो होगी डोजरिंग

Giridih News : सड़क हादसे के बाद प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को दिया अल्टीमेटम

Giridih News : प्रतिनिधि, बगोदर. इसरी बाजार में बीते माह हुए भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत के बाद अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का रुख सख्त हो गया है. बगोदर नेहरू स्मारक स्थल, बगोदर बाजार पुरानी जीटी रोड, सरिया रोड को अतिक्रमण मुक्त किये जाने को ले प्रशासन के कदम का असर दिखने लगा है. हालांकि अभी भी कई लोग अडिग हैं जो प्रशासन की हिदायतों की अनदेखी कर कर रहे है.

कुछ दुकानदार हटने लगे सड़क से :

सोमवार को बगोदर प्रखंड कार्यालय में एसडीओ संतोष गुप्ता ने बैठक कर साफ लहजे में अतिक्रमणकारियों को अपनी दुकान अपने से हटा लेने का आदेश दिया था, अन्यथा बुलडोजर चलाये जाने की बात कही गयी थी. इसका असर बगोदर नेहरू स्मारक स्थल पर मंगलवार को सुबह देखने को मिला. अतिक्रमण हटाने को लेकर देर रात स्मारक स्थल की घेराबंदी की थी. इसे देखते हुए अतिक्रमण किये दुकानदार सुबह अपनी दुकान के प्लास्टिक, तिरपाल, बांस-बल्ली खोलते देखे गये.

चेतावनी के बाद भी अड़े रहे तो होगी कार्रवाई : बगोदर के पुअनि अनुशेक कुमार, पुअनि अंजन कुमार और पुलिस जवान ने समूचे बगोदर बाजार का भ्रमण कर सभी अतिक्रमणकारियों को 24 घंटे में हटा लेने की चेतावनी दी है. इस दौरान नेहरू स्मारक पर सड़क पर सब्जी बेच रही महिलाओं को सख्त हिदायत देते हुए तुरंत बस पड़ाव के पीछे मार्केट कॉम्पलेस के सब्जी शेड में शिफ्ट होने की हिदायत दी, नहीं तो बुलडोजर चलाया जायेगा. पुलिस की टीम ने बगोदर बाजार, टाउन हॉल के आसपास के पास दुकान, सरिया रोड की सभी झुग्गी, झोपड़ी फल दुकानों को अंतिम बार चेतवानी दी गयी है. सभी को अपने स्तर से दुकानें हटा लेने को कहा गया है ताकि प्रशासन को कड़ा एक्शन लेना न पड़े.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >