Giridih News: पति पर नशीला पदार्थ खिलाने और मरापीट कर पुल के पास फेंकने का आरोप

वर्षों से अपने मायके में रह रही एक विवाहिता ने अपने पति पर धोखे से खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे गंभीर रूप से घायल कर फेंकने का आरोप लगाया है. इस संबंध में कुलगो निवासी योगेंद्र साव की पुत्री रेणु देवी ने कहा है कि ससुराल में मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना से तंग आकर 11 साल से वह अपने मायके कुलगो में रह रही है.

वर्षों से अपने मायके में रह रही एक विवाहिता ने अपने पति पर धोखे से खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे गंभीर रूप से घायल कर फेंकने का आरोप लगाया है. इस संबंध में कुलगो निवासी योगेंद्र साव की पुत्री रेणु देवी ने कहा है कि ससुराल में मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना से तंग आकर 11 साल से वह अपने मायके कुलगो में रह रही है. 15 मार्च को मछली खरीदने वह डुमरी चौक गयी थी. वहां उसका पति रांगामाटी निवासी संतोष साव मिल गया. वह बेटी के लिए लड़का देखने की बात कह बाइक से जैनामोड़ ले गया. वहां उसने मुझे आईसक्रीम और गुपचुप खिलाया. इसके बाद वह बेहोश हो गयी. आरोप लगााया कि जब रेणु होश में आयी, तो इसके बाद उसके पति ने लात-घूंसों से मारा. फिर बाइक पर बैठाकर घुटवाली पुल के पास उसे फेंककर भाग गया. वहां से स्थानीय लोगों और पुलिस ने घायल रेणु को डुमरी रेफरल अस्पताल पहुंचाया. प्राथमिक इलाज के बाद उसे धनबाद रेफर कर दिया गया. वहां उसका इलाज जारी है. थाना प्रभारी प्रनित पटेल ने कहा कि आवेदन नहीं मिला है. मिलने पर कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >