Giridih News :किसानों की सहायता करे सरकार : बादल पत्रलेख

Giridih News :झारखंड के पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने पिछले दिनों हुए बारिश से फसल की नुकसान को लेकर किसानों को क्षतिपूर्ति देने की मांग की है. उन्होंने एक्स पोस्ट कर मुख्यमंत्री से संज्ञान लेने का आग्रह किया है.

उन्होंने कहा कि पिछले दिनों सामान्य बारिश के साथ-साथ मोंथा के कारण हुई बारिश से गिरिडीह, दुमका, देवघर, गोड्डा, जामताड़ा समेत कई जिलों में सब्जियों व अन्य फसलों को भारी नुकसान हुआ है. इससे किसानों को भारी आर्थिक क्षति हुई है. बताया कि जब सब्जियों को बेचने का वक्त आया तो बारिश ने उसे नुकसान पहुंचा दिया. ऐसे में किसानों ने जो कमाने की योजना बनायी थी उस पर भी पानी फिर गया. आज झारखंड के कई जिले के किसान मायूस हैं. पत्रलेख ने कहा कि इस संबंध में उन्होंने एक्स पोस्ट के जरिये भी जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मामले पर संज्ञान लेने का अनुरोध किया है. कहा कि पूरी स्थिति से अवगत कराने के लिए वे शीघ्र ही मुख्यमंत्री से मिलेंगे और किसानों को हुए फसल के नुकसान के लिए क्षतिपूर्ति दिलाने का प्रयास करेंगे.

किसानों के हित में कदम उठाये सरकार : सतीश केडिया

इधर, बारिश से हुए फसल के नुकसान को लेकर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सतीश केडिया ने भी कहा है कि सरकार को किसानों के हित में कदम उठाना चाहिये. कई किसान सब्जी व अन्य फसलों को बेचकर पुन: अन्य फसल लगाने की तैयारी कर रहे थे लेकिन उनके आशा पर पानी फिर गया. ऐसे में आपदा राहत से किसानों को फसल की क्षतिपूर्ति की घोषणा करनी चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >