Girirdih News : बगोदर में अतिक्रमण के खिलाफ चला अभियान

Girirdih News : 24 घंटे का अल्टीमेटम खत्म होने पर प्रशासन ने की कार्रवाई, अभियान शुरू होते ही खुद से बांस-बल्ली हटाने लगे दुकानदार

बगोदर, जिला प्रशासन ने मंगलवार को बगोदर थाना के पास से अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया. बता दें कि सोमवार को प्रशासन की ओर से 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया था. प्रशासनिक अधिकारियों का दल रेस दिखा. इस दौरान बगोदर थाना के पास से बुलडोजर व जेसीबी लगाकर अतिक्रमण की हुई दुकानों को हटाना शुरू किया गया. इसके बाद सभी अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया.

बगोदर सीओ मुरारी नायक, बगोदर बीडीओ निशा कुमारी, थाना प्रभारी विनय कुमार यादव समेत पुलिस बल के साथ अतिक्रमणकारियों को हटाने में जुट गये. इस दौरान थाना गेट से लेकर बगोदर चौक तक और नेहरू स्मारक स्थल के पास अतिक्रमण को हटाया गया. यहां तक फल सब्जी को जल्द हटाने की बात कही जहां प्रशासन ने अपने स्तर से भी हटाया. वहीं सभी फुटपाथी दुकानदार ने आनन-फानन में अपनी दुकान अपने-अपने स्तर से लगे बांस बली को उखाड़ना और खोलना शुरू कर दिये. वहीं लगाये गये शटर को उखाड़ना शुरू किया.

बता दें कि बगोदर बस पड़ाव, सरिया रोड, बगोदर टाउन हॉल, समूचे बगोदर बाजार के पुरानी जीटी रोड किनारे सभी दुकानदारों को बगोदर बस पड़ाव के बने मार्केट कॉम्प्लेक्स में दुकान व शेड आंवटन किया गया है, लेकिन इन दुकानदारों ने दुकान वहां पर ना खोलकर सड़क किनारे खोल दी है. सरकारी जमीन पर जहां अतिक्रमण किया गया है. उक्त सरकारी जमीन पर भी दुकान को भाड़ा में देकर उसका किराया की वसूली कर सरकार के राजस्व की क्षति पहुंचा रहे थे. बता दें कि अतिक्रमण मुक्त किये जाने को लेकर अंचल प्रशासन द्वारा कई बार नोटिस भी दिया गया था. लेकिन इसके बाद भी अतिक्रमणकारियों का मनोबल बढ़ता जा रहा था.

फिर दुकानें लगायीं, तो होगी कार्रवाई : सीओ

इस बाबत बगोदर सीओ मुरारी नायक ने बताया कि पूर्व सूचना के आधार पर पुरानी जीटी रोड पर से अतिक्रमणमुक्त अभियान के तहत दुकानों को हटाया गया है. इनमें जिन दुकानदारों को बगोदर बस पड़ाव के पीछे हिस्से में बनी सब्जी और फल शेड में शिफ्ट किया जा रहा है. वहीं अतिक्रमणकारी अगर पुनः दुकान लगाते हैं, तो उन्हें फिर हटाया जायेगा. इसके अलावा बगोदर बस पड़ाव के मुख्य द्वार, बगोदर सरिया रोड को अतिक्रमण दुकानों को हटाया जायेगा.

फुटपाथ दुकानदार संघ ने निकाली आक्रोश रैली

वहीं दूसरी ओर फुटपाथ दुकानदार संघ ने अतिक्रमण को लेकर प्रशासनद्वारा की गयी कार्रवाई को लेकर आक्रोश जताया. इसके बाद उन्होंने एक आक्रोश रैली भी निकालकर प्रशासन विरोधी नारे लगाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >