वाहन चेकिंग में गिरिडीह पुलिस को बड़ी सफलता, 1992100 रुपए का महुआ जब्त, एक गिरफ्तार

गिरिडीह पुलिस को वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता मिली है. उसने एक ट्रक से 19.92 लाख रुपए मूल्य का महुआ जब्त किया है. पलामू के मो मतीन को गिरफ्तार किया है.

गिरिडीह, मृणाल कुमार : गिरिडीह पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अवैध महुआ की तस्करी करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. इसमें 19.92 लाख रुपए मूल्य का महुआ जब्त किया गया है. इस सिलसिले में एक व्यक्ति की गिरफ्तारी भी हुई है.

गुप्त सूचना के आधार पर गिरिडीह पुलिस ने की कार्रवाई

गिरिडीह के एसपी दीपक कुमार शर्मा ने सोमवार (1 अप्रैल) को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बेंगाबाद थाना पुलिस ने अवैध तरीके से महुआ लेकर जा रहे एक ट्रक को जब्त किया है.

ट्रक पर लदा था 19,92,100 रुपए मूल्य का महुआ

ट्रक में 19 लाख 92 हजार 100 रुपये मूल्य का महुआ लदा था, जिसे जब्त कर लिया गया है. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद महुआ का धंधा करने वालों में हड़कंप मच गया है. इस बाबत गिरिडीह के एसपी दीपक कुमार शर्मा ने बताया कि रविवार (31 मार्च) की रात को गुप्त सूचना मिली थी. उसी के आधार पर यह कार्रवाई की गई.

गिरिडीह के एसपी को महुआ की तस्करी की मिली थी गुप्त सूचना

एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना थी कि एनएच-114 ए से होकर अवैध तरीके से महुआ ले जाया जा रहा है. सूचना मिलने के बाद बेंगाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में बेंगाबाद थाना अंतर्गत महुआर मोड़ के पास वाहनों की सघन जांच शुरू कर दी गई. पुलिस बल एवं उड़न दस्ता दल के इस अभियान में अहले सुबह एक ट्रक (सीजी 15एसी – 5228) गिरिडीह की ओर से आता दिखा.

बेंगाबाद में पुलिस और उड़न दस्ता की टीम ने की कार्रवाई

पुलिस और उड़न दस्ता की टीम ने ट्रक को रोककर उसकी जांच की. जांच के दौरान ट्रक में भारी मात्रा में (36,220 किग्रा) महुआ मिला. इसका कोई वैध कागजात ड्राइवर के पास नहीं था. जांचो के बाद महुआ लदे ट्रक को जब्त कर लिया गया. वाहन चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया.

2 लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया मुकदमा

बेंगाबाद थाना में इस मामले में 2 लोगों के खिलाफ कांड संख्या 55/24 दिनांक 01.04.2024 धारा 272/273/175/414/34 भादवि के अंतर्गत दर्ज कर लिया गया है. जब्त महुआ का बाजार मूल्य (सरकारी दर पर) 19,92,100 (19 लाख 92 हजार 100 रुपए मात्र) है. इस मामले में पुलिस ने पलामू जिले के रामबाग के मो मोतीन को गिरफ्तार किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >