छठे दिन गिरिडीह के खंभरा डैम में तैरता मिला तुलेश्वर सिंह का शव, सोमवार को नहाने के दौरान डूब गया था

Giridih News: गिरिडीह के खंभरा डैम में तुलेश्वर सिंह का शव तैरता मिला है. ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से उसे बाहर निकाला. एनडीआरएफ की टीम भी उनकी तलाश में लगी हुई थी.

गिरिडीह, कुमार गौरव : गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र में स्थित खंभरा डैम में डूबे तुलेश्वर सिंह का शव छठे दिन बरामद कर लिया गया. बताते चलें कि बीते सोमवार को तीन बजे खंभरा गांव के 55 वर्षीय तुलेश्वर सिंह डैम में नहाने के क्रम में डूब गये. इस दौरान जब कुछ लोगों की नजर उस पर पड़ी तो हो हल्ला किया गया. मंगलवार की शाम एनडीआरएफ की टीम ने डूबे व्यक्ति की खोज शुरू दी थी. जो कि बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को भी जारी रहा. लेकिन शव कहीं बरामद नहीं हो सका.

ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से निकाला शव

शनिवार दोपहर 12 बजे डूबे हुए तुलेश्वर सिंह का शव पानी तैरता दिखा. जिस पर खंभरा गांव के ग्रामीणों की नजर पड़ी तो उसे आपसी सहयोग से बाहर निकाला गया. इधर, उप प्रमुख हरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि एनडीआरएफ टीम ने ढूंढने का पूरा प्रयास किया लेकिन मिला नहीं. लेकिन आज उनका शव पानी में स्वत: ऊपर आ गया और उसे डैम से निकाला गया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह भी खंभरा डैम के पास पहुंचे. शव मिलने के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हैं. पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही में जुट गयी है.

Also Read: Giridih News: गिरिडीह में मवेशी लदे दो ट्रक जब्त, सीमा पार भेजने की थी तैयारी, दो लोग पुलिस हिरासत में

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >