Giridih News: नाबालिग के साथ यौन शौषण, आरोपियों पर मामला दर्ज

Giridih News: पीड़िता की मां के द्वारा सरिया थाना में आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाकर न्याय की गुहार लगाई है. आवेदन में बताया गया है कि उसकी बेटी 9वीं कक्षा की छात्रा है. उसके साथ एक युवक ने डरा-धमका कर यौन शोषण किया है. किशोरी के अनुसार उसे कई तरह की धमकी देकर यौन शोषण किया गया और विरोध करने पर उसका वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी भी दी गई.

सरिया प्रखंड क्षेत्र की एक 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ यौन शोषण का मामला प्रकाश में आया है. इसे लेकर पीड़ित की मां के द्वारा सरिया थाना में आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाकर न्याय की गुहार लगाई है. आवेदन में बताया गया है कि उसकी बेटी 9वीं कक्षा की छात्रा है. उसके साथ एक युवक ने डरा-धमका कर यौन शोषण किया है. किशोरी के अनुसार उसे कई तरह की धमकी देकर यौन शोषण किया गया और विरोध करने पर उसका वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी भी दी गई. इकलौते भाई को कहीं रास्ते में जान से मारने की भी धमकी दी. बताया कि मामला परिजनों तक पहुंचने पर अश्लील वीडियो को उसके भाई के मोबाइल पर भेज कर मामले को दबाने की कोशिश की गयी. आरोपी ने धमकी देते हुए कहा कि अगर विरोध किया तो इस वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल कर देंगे. सरिया पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत इस घटना में साथ देने वाले आरोपी के भाई, पिता व माता पर पोक्सो एक्ट व भारतीय न्याय संहिता के विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.

पोक्सो समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज

मामले की पुष्टि सरिया थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह ने की. एसडीपीओ धनंजय कुमार राम ने बताया कि पीड़िता की मां के आवेदन पर पोक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला पंजीकृत कर लिया गया है. आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सरिया पुलिस जुटी हुई है. जल्द ही सारे आरोपी गिरफ्तार किए जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >