Giridih News: मवेशी चोर को पुलिस ने भेजा जेल, पांच अन्य की तलाश जारी

Giridih News: मवेशी चोरी के आरोप में माॅब लिचिंग होने से बचे घुठिया गांव निवासी वसीम अकरम को बेंगाबाद पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया.

मवेशी मालिक ताराजोरी पंचायत के सामुडीह गांव निवासी पांडु टुडू के आवेदन पर थाना में कांड संख्या 42/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए आधा दर्जन लोगों को मवेशी चोरी का आरोपी बनाया गया है. इधर ग्रामीणों के चंगुल से बचाने के बाद वसीम अकरम को जेल भेजने के साथ फरार पांच आरोपियों को पुलिस तलाश कर रही है. बताया जाता है कि मंगलवार की दोपहर को जंगल में चर रही पांडु टुडू के एक मवेशी को दो लोगों ने चोरी की नियत से लेकर भाग रहा था. गहिरजोर के पास ग्रामीणों ने उक्त लोगो से पूछताछ की. पूछताछ में चोरी का शक होने के बाद ग्रामीणों ने वसीम अकरम को कब्जे में कर लिया जबकि उसका सहयोगी कजरो गांव के मंसूर अंसारी वहां से फरार हो गया. इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने उसे कब्जे में लेकर ऑन द स्पाॅट फैसला सुनाने के लिए हाथ बांधकर बैठा दिया. बडी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों से घिरे वसीम अकरम की सूचना पर पुलिस अधिकारियों की टीम सामुडीह पहुंची. पुलिस पदाधिकारियों की सूझबूझ और सख्त कार्रवाई का भरोसा देने के बाद उसे गांव से छुडाकर थाना लाया गया. इधर पांडु टुडू के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपी वसीम अकरम को बुधवार को जेल भेज दिया. थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया उसके आवेदन पर घुठिया से चार और कजरो से एक अन्य को भी आरोपी बनाया गया है. सभी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >