Giridih News: नाबालिग प्रेमी युगल को पुलिस ने सीडब्ल्यूसी को सौंपा

Giridih News: नाबालिग किशोरी का घर नवडीहा ओपी थाना क्षेत्र में है. छोटकीखरगडीहा पंचायत के किशोर से प्रेम प्रसंग चल रहा था. पूर्व में दोनों के परिजनों के बीच पंचायत भी हुई थी. किशोरी के माता-पिता राजस्थान में मजदूरी करते हैं. इधर, किशोरी के माता-पिता की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है.

नाबालिग प्रेमी युगल द्वारा शादी करने की सूचना मिलने के पर बेंगाबाद पुलिस गुरुवार को छोटकीखरगडीहा पंचायत पहुंची. प्रेमी किशोर के घर में छापेमारी करते हुए दोनों को कब्जे ले लिया.पुलिस अधिकारी ने सीडब्लूसी विभाग को इसकी जानकारी देते हुए दोनों को उसके हवाले कर दिया. बताया जाता है कि नाबालिग किशोरी का घर नवडीहा ओपी थाना क्षेत्र में है. छोटकीखरगडीहा पंचायत के किशोर से प्रेम प्रसंग चल रहा था. पूर्व में दोनों के परिजनों के बीच पंचायत भी हुई थी. किशोरी के माता-पिता राजस्थान में मजदूरी करते हैं. इधर, किशोरी के माता-पिता की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है.

कई दिनों से प्रेमी के घर पर रह रही थी किशोरी

किशोरी पिछले कई दिनों से प्रेमी के घर में रह रही थी. इसकी जानकारी मिलने के बाद किशोरी के पिता ने दोनों को अपने पास राजस्थान बुला लिया. राजस्थान पहुंचने के बाद दोनों की शादी करवा दी. दोनों चार दिन पूर्व छोटकीखरगडीहा लौटे. किशोर के परिजनों ने इसकी जानकारी बेंगाबाद पुलिस को दी. सूचना पर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह गांव पहुंचे और आधार कार्ड से उम्र का मिलान किया गया. थाना प्रभारी ने कहा दोनों की उम्र 17 वर्ष होने के कारण उन्हें सीडब्लूसी को सौंप दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >