Giridih News: ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की हुई मौत

Giridih News: मृतक की शिनाख्त पीरटांड़ थाना क्षेत्र के पालगंज निवासी राजेन्द्र सिंह 53 वर्ष के रूप में हुई है. बताया जाता है कि सुबह कुछ लोगों ने रेलखंड के लाइन पर एक व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव पड़ा देखा, खबर के बाद वहां ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी, पुलिस को मृतक के पॉकेट से मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त हुई.

डुमरी थाना क्षेत्र के पिपराडीह रेलवे ओभर ब्रिज के समीप धनबाद-गया रेलखंड पर रविवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक की शिनाख्त पीरटांड़ थाना क्षेत्र के पालगंज निवासी राजेन्द्र सिंह 53 वर्ष के रूप में हुई है. बताया जाता है कि सुबह कुछ लोगों ने रेलखंड के लाइन पर एक व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव पड़ा देखा, खबर के बाद वहां ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी, पुलिस को मृतक के पॉकेट से मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त हुई. मृतक मधुबन में मजदूरी का काम करता था, संभावना जतायी जा रही है कि पटरी पार करने के दौरान किसी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >