Giridih News: हत्या के आरोप में एक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Giridih News: बता दें कि धनवार के सिमरिया गांव निवासी अजय कुमार सिंह की परसन ओपी श्रेत्र के कोड़ाडीह में बीते बुधवार को सात व्यक्तियों ने मिलकर एक बंद कमरे में गला घोंटकर हत्या कर दी थी. मृतक अजय सिंह बंगाल के चंदन नगर से दिवाली में घर आ रहा था. यहां सुबह कोड़ाडीह में उतरने के बाद हत्आयारोपी इसे नीरू कोड़ा के घर ले गये.

परसन ओपी कांड संख्या 207/24 के अभियुक्त किरण सिंह उर्फ किरण कुमार को पुलिस ने गिफ्तार कर सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. बता दें कि धनवार के सिमरिया गांव निवासी अजय कुमार सिंह की परसन ओपी श्रेत्र के कोड़ाडीह में बीते बुधवार को सात व्यक्तियों ने मिलकर एक बंद कमरे में गला घोंटकर हत्या कर दी थी. मृतक अजय सिंह बंगाल के चंदन नगर से दिवाली में घर आ रहा था. यहां सुबह कोड़ाडीह में उतरने के बाद हत्आयारोपी इसे नीरू कोड़ा के घर ले गये. यहां इसकी हत्या कर पचास हजार रुपये सहित सोने की चेन व अंगूठी छीन ली थी. मृतक के परिजन ने किरण सिंह, गुड्डू सिंह, नीतू तिवारी, सरयू पांडेय, नरेश राय, नीरू कोड़ा और सुरेश कोड़ा को अपने आवेदन में आरोपी बनाया था. इधर पुलिस ने सूचना के अधार पर आरोपी किरण के सिमरिया स्तिथ घर में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया. छापेमारी दल में परसन ओपी प्रभारी सुनील कुमार, पुअनि चंद्र नाथ उरांव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >