Giridih News: देवरी के प्रवासी मजदूर की गुजरात में मौत

Giridih News: देवरी प्रखंड के घोसे गांव के नारायण महथा के 41 वर्षीय पुत्र संजय चौधरी की मौत मोरवी गुजरात में बुधवार शाम को हो गयी.

संजय की मौत की सूचना से गांव में मातम पसर गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा है. संजयमोरवी में रह कर डीजी लाइन ऑपरेटर का काम करता था. मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है.

अस्पताल ले गये साथी, तो डॉक्टर्स ने घोषित किया मृत

डीजी लाइन में काम करने वाले अन्य सहयोगियों ने संजय को बेहोशी की हालत में नजदीकी अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिजनों ने बताया कि मृतक युवक होली में घर आया था. 10 दिन पूर्व ही वह गुजरात गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

MAYANK TIWARI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >