Giridih News: नहाने के दौरान गड्ढे में डूबने से युवक की मौत

Giridih News: गावां थाना क्षेत्र के अमझर में नहाने के दौरान डूबने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान डढ़ो के बाड़ेटोला निवासी छोटू हांसदा (35) पिता रंजीत हांसदा (35) के रूप में हुई.

प्राप्त जानकारी के अनुसार यपवक अमझर में एक पत्थर खदान में ड्रिल मशीन चलाता था. बुधवार दोपहर खदान से छुट्टी कर बगल में स्थित एक गड्ढानुमा स्थान में नहाने गया था. इस दौरान गिरने से उसकी मौत हो गयी. हालांकि, घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इस मामले में थाना प्रभारी अभिषेक सिंह ने कहा कि घटना की सूचना मिली है, लेकिन किसी ने शिकायत नहीं की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >