Giridih News: बनियाडीह-कबरीबाद मुख्य मार्ग के बगल में भू-धंसान, जमीन में दरार से दहशत

Giridih News: गिरिडीह जिले के बनियाडीह-कबरीबाद मुख्य मार्ग के बगल में रविवार को भू-धंसान के बाद बड़ा गोफ बन गया. जमीन में दरार आ गई. लोगों में दहशत का माहौल है.

Giridih News|गिरिडीह, सूरज सिन्हा : गिरिडीह जिले के सीसीएल गिरिडीह कोलियरी अंतर्गत बनियाडीह- कबरीबाद मुख्य सड़क के किनारे कोयला के अवैध खनन के कारण भू-धंसान की घटना हुई है. तेज बारिश के कारण जमीन धंसने के साथ बड़ा गोफ बन गया है. इससे लोगों में दहशत है.

सड़क किनारे बना गोफ, जमीन में आई दरार

रविवार सुबह ही तेज आवाज के साथ भू-धंसान की घटना हुई. मुख्य सड़क के किनारे बड़ा गोफ बन गया. कुछ दूरी तक जमीन में दरार भी आ गई है. बताया जाता है कि जिस जगह जमीन धंसी है, उससे कुछ दूरी पर वर्षों से कोयला का अवैध खनन होता रहा है.

सड़क किनारे बना गोफ. फोटो : प्रभात खबर

अरसे से कोयला माफिया करते रहे हैं कोयले की कटाई

कोयला माफिया अंधाधुंध तरीके से गिरिडीह जिले के इस इलाके से कोयले की कटाई करते रहे हैं. सीसीएल द्वारा डोजरिंग अभियान के चंद दिनों बाद पुनः कोयले की तस्करी का धंधा शुरू हो जाता था. इस वजह से जमीन खोखला हो गया. तेज बारिश हुई तो भू-धंसान हुआ और विशाल गोफ बन गया.

सीसीएल प्रबंधन ने लिया घटनास्थल का जायजा

उधर, ग्रामीणों और राहगीरों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है. सीसीएल प्रबंधन ने उक्त स्थल का जायजा लिया है. सीसीएल की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची. उन्होंने बारीकी से उस जगह का निरीक्षण किया और गोफ को जल्द से जल्द भरने का निर्देश दिया.

Also Read

Giridih News: मूसलधार बारिश से जन-जीवन रहा अस्त-व्यस्त

Giridih News: कोयलांचल क्षेत्र में कुत्तों का आतंक, आये दिन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं लोग

Jharkhand Trending Video

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >