Giridih News: सर्वर डाउन रहने से कार्डधारियों का केवाईसी बाधित

Giridih News: केवाईसी करने की तिथि जैसे जैसे नजदीक आ रही है राशनकार्डधारियों की बैचेनी भी बढ़ने लगी है. केवाईसी नहीं कराये कार्डधारी राशन दुकान पहुंच रहे हैं. इधर, सर्वर डाउन रहने से केवाईसी नहीं होने से दुकानदार भी परेशान हैं.

बेंगाबाद चौक की पीडीएस डीलर विद्याभूषण राम ने बताया कि सुबह से ही कार्डधारी केवाईसी करने दुकान पहुंच रहे हैं, पर तीन-चार दिनों से सर्वर डाउन चल रहा है. दिनभर भारी परेशानी झेलने के बाद दो से तीन लोगों का ही केवाईसी हो पाता है. दूर-दराज से आने वाले कार्डधारियों का केवाईसी नहीं होने से परेशान होकर शाम तक इंतजार के बाद वे बैरंग घर लौट रहे हैं. दुकानदारों को भी दिन भर सर्वर का इंतजार करना पड़ता है. बताया कि विभाग ने 27 मार्च तक केवाईसी करने की तिथि तय कर दी है. ऐसे में राशनकार्ड से नाम कटने की चिंता कार्डधारियों को सताने लगी है. कार्डधारियों ने विभाग से सर्वर ठीक करते हुए समय में बढ़ोतरी की मांग की है. इधर, एमओ सुनील बास्के ने बताया कि सर्वर के मामले में स्थानीय स्तर पर कुछ भी नहीं किया जा सकता है. कहा विभाग को इससे अवगत करा दिया गया है. सर्वर ठीक होने के बाद केवाईसी में तेजी आयेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

MAYANK TIWARI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >