Giridih News: पुलिस के समझाने पर किजपा का आंदोलन समाप्त

Giridih News: तिसरी अंचल के 32 मौजा के रजिस्टर टू की छायाप्रति की मांग को लेकर किसान जनता पार्टी के सदस्य गुरुवार प्रखंड कार्यालय के मेन गेट पर अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ गये. नेतृत्व नीलम देवी कर रही थीं. इसके पूर्व पार्टी के सदस्य स्लोगन लिखे बैनर लेकर तिसरी चौक से जुलूस की शक्ल में नारा लगाते हुए प्रखंड कार्यालय के पास पहुंचे और धरना पर बैठ गये.

धरने की सूचना पर तिसरी पुलिस पहुंची और उनलोगों को समझाया बुझाया. इसके बाद लोग आंदोलन समाप्त कर चले गये. किजपा के सदस्य तिसरी अंचल के 32 मौजा के रजिस्टर टू की छायाप्रति की मांग कर रहे थे. लोगों का कहना था कि उनलोगों ने एक साल पहले ही अंचल कार्यालय में एनआर कटवा कर रजिस्टर टू की छायाप्रति की मांग की थी, लेकिन अभी तक उन्हें छायाप्रति नही मिली है.

ये रहे मौजूद

मौके पर बड़की टुडू, हीरामुनि बास्के, सरिता मरांडी, पानो हेंब्रम, मंझली हांसदा, सुमति सोरेन, सुनीता मरांडी, मंजू सोरेन, मुंशी मुर्मू, शूकर मुर्मू, बबुआ मुर्मू, दासो मुर्मू, कुदरत अली, ललिया देवी, कोशिला देवी, एलिजाबेथ मुर्मू, मानवेल हंसदा, मुन्ना टुडू, सुमन टुडू, जोशील मरांडी अदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >