Giridih News: जोहार झारखंड संकल्प पदयात्रा का आयोजन

Giridih News: भाकपा माले की ओर से गावां प्रखंड के पसनौर, जोड़ासिमर आदि स्थानों पर जोहार झारखंड संकल्प पदयात्रा का शुभारंभ किया गया. इस दौरान दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं, भ्रष्टाचार आदि के खिलाफ आवाज बुलंद की.

मौके पर आरवाइए के जिला सचिव अशोक मिस्त्री ने कहा कि सरकार की ओर से विधवा, वृद्ध व असहाय दिव्यांगों को पेंशन नहीं दिया जा रहा है. स्थानीय सांसद विधायक को इसका जवाब देना चाहिए. कहा कि 16 जनवरी को महेंद्र सिंह के शहादत दिवस पर होने वाले संकल्प सभा में इन तमाम मुद्दों पर आवाज बुलंद किया जाएगा. मौके पर आनंदी यादव, रंजीत यादव, सुरेश दास, उमेश राय, दिनेश राजवंशी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >