Giridih News: ससुराल के सदस्यों पर लगाया फांसी पर लटकाने के प्रयास का आरोप

Giridih News : महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति व अन्य परिजन तरह तरह से मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित करते रहे हैं. इस बीच मेरे नैहरवालों के साथ करीब 20 बार पंचायत हो चुकी है.

जमुआ थाना क्षेत्र के काजीमगहा गांव की 25 वर्षीय विवाहिता रेशमा खातून, पति मो मुमताज ने शनिवार को जमुआ थाना में एक आवेदन देकर कहा है कि मेरी शादी वर्ष 2019 में मुस्लिम अधिनियम के तहत मो मुमताज, पिता स्व मनीर आलम के साथ हुई थी. शादी हुए छह वर्ष बीत गये हैं, जिससे एक लड़का और दो लड़की हुई है. इस दौरान पति व अन्य परिजन तरह तरह से मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित करते रहे हैं. इस बीच मेरे नैहरवालों के साथ करीब 20 बार पंचायत हो चुकी है.

दहेज में रुपये मांगने का आरोप

इसमें बराबर दहेज में रुपये की मांग करते रहे. कहा है कि ये लोग करीब एक दर्जन लोगों के साथ 14 अप्रैल की रात 11 बजे मेरे कमरे में पहुंचे. वहां एक साजिश के तहत जान से मारने की नियत से मुझे फांसी पर लटकाया जा रहा था. अच्छा रहा कि रस्सी टूट गयी और मैं जमीन पर गिरकर बेहोश हो गयी. थोड़ी देर के बाद होश आया तो मैंने अपने मायकेवालों को फोन कर सारी बात बतायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

MAYANK TIWARI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >