आदर्श कॉलेज राजधनवार के अर्थशास्त्र विभाग के स्नातकोत्तर द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने मंगलवार को चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों को विदाई दी. मौके पर प्राचार्य प्रो डॉ विमल कुमार मिश्र, डॉ कन्हैया प्रसाद राय, विवेक कुमार राय व डॉ जनार्दन प्रसाद ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. प्राचार्य ने कहा कि यह पल आपके जीवन के लिए अति महत्वपूर्ण है. इसके बाद आप सभी जीवन की नई चुनौतियों का सामना करेंगे. मौके पर दीपक, विशाल, राजन, मुन्ना, सपना, प्रीति, अंजली, दीपा, मधु, प्रियंका, सजदा, चांदनी, एकता, पूजा, रागिनी, शोइबा, आकांक्षा, अनुराधा, प्रियंका, अभिषेक, सलोनी, रानी, करिश्मा, श्रृति, रिया आदि सैकड़ों विद्यार्थी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
