Giridih News: कार की चपेट में आकर पांच छात्राएं घायल

Giridih News:

जमुआ-देवघर मुख्य मार्ग पर देवरी थाना क्षेत्र के चतरो हटिया के पास हुंडई चारपहिया वाहन की चपेट में आ जाने से पांच छात्राएं जख्मी हो गयीं. घटना मंगलवार दिन के बारह बजे की है. घायल छात्रा कंचन मुर्मू (13), रेशमी मुर्मू (14), प्रियंका मुर्मू (9), नेहा मुर्मू (14), पूनम मुर्मू (13) सभी भेलवघाटी थाना क्षेत्र के बुधवाडीह गांव को रहनेवाली हैं. घायल छात्राओं को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी ले जाया गया. यहां पर उपचार के बाद कंचन मुर्मू, रेशमी मुर्मू व नेहा मुर्मू को बेहतर उपचार के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया गया है. घटना को लेकर जानकारी के मुताबिक पांचों छात्राएं देवरी थाना क्षेत्र के चतरो स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में परीक्षा में भाग लेने के बाद साइकिल से वापस घर लौट रही थीं. इस क्रम में चतरो हटिया के पास हुंडई आई टेन की चपेट में आकर छात्राएं घायल हो गयीं. घटना की सूचना पर देवरी थाना के सब इंस्पेक्टर रिशु सिन्हा मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली.

चालक को झपकी आ जाने से हुई घटना

चारपहिया वाहन के चालक नितेश कुमार ने बताया ने बताया कि लखीसराय से श्राद्धकर्म में भाग लेकर वापस धनबाद जा रहे थे. चतरो के पास झपकी आ जाने से संतुलन बिगड़ गया. इसके वजह से घटना हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >